
भारत-भूटान के बीच दो नई रेल लिंक: 89 किमी लंबी परियोजना से मजबूत होगी कनेक्टिविटी, लागत 4,033 करोड़ रुपये
29 सितंबर 2025 को भारत ने भूटान के साथ दो नई रेल संपर्क परियोजनाओं की घोषणा की, जिनकी कुल लंबाई 89 किमी है। असम के कोकराझार-गेलेफू और पश्चिम बंगाल के बनारहट-साम्तसे लिंक पर 4,033 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ये परियोजनाएं दोनों देशों के बीच व्यापार और यात्रा को बढ़ावा देंगी।