मार्केट

बाज़ार डेटा लोड हो रहा है…

विलंबित भाव
लाइव टीवी
व्यापार

FSSAI ने डाबर को भ्रामक '100 प्रतिशत' दावों वाले उत्पादों की बिक्री रोकने का आदेश दिया

FSSAI ने डाबर इंडिया को '100 प्रतिशत प्राकृतिक', 'शुद्ध' जैसे भ्रामक दावों वाले खाद्य उत्पादों की बिक्री तुरंत रोकने का निर्देश दिया है। कंपनी को 15 दिनों में कार्रवाई रिपोर्ट सौंपनी होगी। इस खबर के बाद शेयर में 2% से अधिक गिरावट आई।

FSSAI ने डाबर को भ्रामक '100 प्रतिशत' दावों वाले उत्पादों की बिक्री रोकने का आदेश दिया
Graphic: Amrit Khabar NewsroomImage rights policy

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने डाबर इंडिया लिमिटेड के खिलाफ उसके खाद्य उत्पादों पर किए जा रहे कथित भ्रामक दावों को लेकर निषेध आदेश जारी किया है। नियामक ने एफएमसीजी कंपनी को '100 प्रतिशत प्राकृतिक', '100 प्रतिशत शुद्ध', '100 प्रतिशत शुद्धता की गारंटी', '100 प्रतिशत जैविक' और '100 प्रतिशत टेंडर नारियल पानी' जैसे दावों वाले उत्पादों की बिक्री तुरंत बंद करने का निर्देश दिया है।

FSSAI ने कहा कि ये दावे अस्पष्ट, असत्यापनीय और उपभोक्ताओं को भ्रमित करने वाले हैं। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक (विज्ञापन और दावे) विनियम, 2018 के उल्लंघन के तहत की गई है। नियामक ने यह भी पाया कि डाबर हिमालयन ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर और डाबर ऑर्गेनिक हनी पर बिना वैध FSSAI जैविक प्रमाणीकरण के 'जैविक भारत' लोगो लगाया गया था, जो जैविक खाद्य विनियम, 2017 का उल्लंघन है।

इसके अलावा, डाबर होममेड नारियल दूध पर '100 प्रतिशत शुद्धता' का दावा किया गया था, जो मिश्रित खाद्य उत्पादों के लिए अनुमत नहीं है। नियामक ने कहा कि पहले भी कंपनी को ये भ्रामक दावे बंद करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन संतोषजनक सुधार नहीं किया गया। FSSAI ने कंपनी को चिन्हित उत्पादों की बिक्री तुरंत रोकने और 15 दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) सौंपने का आदेश दिया है।

इस खबर के बाद बीएसई पर डाबर इंडिया के शेयर 2 प्रतिशत से अधिक गिरकर 414.60 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। शेयर ने कारोबार के दौरान 52 सप्ताह का निचला स्तर छुआ। पिछले एक साल में शेयर में 20 प्रतिशत से अधिक और पांच साल में लगभग 30 प्रतिशत की गिरावट आई है।

स्रोत: ianslive.in

इस समाचार को साझा करें