मार्केट

बाज़ार डेटा लोड हो रहा है…

विलंबित भाव
लाइव टीवी
देश

ग्लोबल संकेतों के बाद सेंसेक्स और निफ्टी की मिली-जुली शुरुआत

मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत मिली-जुली रही। सेंसेक्स 149 अंक चढ़कर 78,788 पर, जबकि निफ्टी 160 अंक गिरकर 24,618 पर। रियल्टी और आईटी शेयरों में बिकवाली, मेटल और एनर्जी में तेजी।

ग्लोबल संकेतों के बाद सेंसेक्स और निफ्टी की मिली-जुली शुरुआत
Graphic: Amrit Khabar NewsroomImage rights policy

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को मिली-जुली रही। सुबह 9:21 बजे सेंसेक्स 149 अंक या 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,788 पर था, जबकि निफ्टी 160 अंक या 0.65 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,618 पर कारोबार कर रहा था।

शुरुआती कारोबार में बिकवाली का नेतृत्व रियल्टी और आईटी शेयरों ने किया। निफ्टी रियल्टी और निफ्टी आईटी लगभग एक प्रतिशत की गिरावट के साथ शीर्ष लूजर्स रहे। निफ्टी एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, ऑयल एंड गैस, हेल्थकेयर, ऑटो, इंफ्रा और पीएसई भी लाल निशान में थे। केवल निफ्टी मेटल और निफ्टी एनर्जी में ही हरे निशान में कारोबार हो रहा था।

मिडकैप और स्मॉलकैप में मिला-जुला रुख रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 87 अंक या 0.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 63,535 पर था, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 92 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,684 पर था।

सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, ट्रेंट, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, बीईएल, इंडिगो, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, सन फार्मा, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और एमएंडएम गेनर्स रहे। वहीं, एचयूएल, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, मारुति सुजुकी और एसबीआई लूजर्स में शामिल रहे।

ज्यादातर एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला कारोबार देखा गया। शंघाई, बैंकॉक और जकार्ता हरे निशान में थे, जबकि टोक्यो, हांगकांग और सोल लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे। डाओ जोन्स 1.32 प्रतिशत और नैस्डैक 2.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

स्रोत: डीडी न्यूज़, प्रसार भारती

इस समाचार को साझा करें