मार्केट

बाज़ार डेटा लोड हो रहा है…

विलंबित भाव
लाइव टीवी
देश

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- निरंतर प्रयास से निखरती है प्रतिभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक सुभाषित साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास और साधना से प्रतिभा निखरती है और युवा देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- निरंतर प्रयास से निखरती है प्रतिभा
Graphic: Amrit Khabar NewsroomImage rights policy

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक सुभाषित साझा किया। उन्होंने लिखा, “निरंतर प्रयास और साधना से हमारी प्रतिभा और निखरती है। आज हमारे युवा इन्हीं गुणों को आत्मसात कर दुनियाभर में देश का नाम रोशन कर रहे हैं।”

इसके साथ ही उन्होंने संस्कृत श्लोक “न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते। तत्स्वयं योगसंसिद्ध: कालेनात्मनि विन्दति॥” भी साझा किया। इसका अर्थ है कि इस संसार में ज्ञान के समान पवित्र करने वाला कुछ भी नहीं है; कर्मयोग या साधना से शुद्ध अंतःकरण वाला साधक समय आने पर उस परम ज्ञान को अपने भीतर अनुभव कर लेता है।

बीते सोमवार को पीएम मोदी ने एक अन्य श्लोक साझा करते हुए धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया था। उन्होंने लिखा था कि भाग्य के प्रतिकूल होने पर भी धैर्य नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि धैर्य से खोई हुई स्थिति पुनः प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने समुद्र में जहाज टूटने पर भी कुशल नाविक के कर्म और हिम्मत न हारने का उदाहरण दिया था।

इससे पहले 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पीएम मोदी ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एक सुभाषित साझा किया था। उन्होंने लिखा था कि गुरु ज्ञान के साथ शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और उन्हें सुविचार तथा सुसंस्कारों से सुशिक्षित करते हैं। साथ ही उन्होंने गुरु के छह स्वरूपों का वर्णन करने वाला श्लोक भी साझा किया था।

स्रोत: डीडी न्यूज़, प्रसार भारती

इस समाचार को साझा करें