भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 788.70 अंक या 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,883.34 पर और निफ्टी 189.10 अंक या 0.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,572.70 पर कारोबार कर रहा था।
शुरुआती कारोबार में मेटल और एफएमसीजी शेयरों के नेतृत्व में निफ्टी मेटल और निफ्टी एफएमसीजी टॉप गेनर्स रहे। निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी ऑयल एंड गैस में भी तेजी देखी गई। वहीं, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी फार्मा और निफ्टी मीडिया में गिरावट रही।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 274 अंक या 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62,181 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 164 अंक या 0.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,513 पर था।
सेंसेक्स पैक में इंडिगो, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, इन्फोसिस, इटरनल, एलएंडटी, एमएंडएम, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, बीईएल, एचयूएल, पावर ग्रिड, ट्रेंट, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचसीएल टेक गेनर्स रहे। सन फार्मा, मारुति सुजुकी और भारती एयरटेल लूजर्स में शामिल रहे।
बाजार में तेजी की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर हमले रोकने के बयान को माना जा रहा है। इससे कच्चे तेल में बड़ी गिरावट देखी गई। ब्रेंट क्रूड करीब 5 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 83.66 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 5.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80.02 डॉलर प्रति बैरल पर था।
स्रोत: डीडी न्यूज़, प्रसार भारती



