मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अक्टूबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,42,915 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,43,559 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। सुबह 9:50 बजे यह 555 रुपए यानी 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,43,470 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,16,746 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 2,18,143 रुपए प्रति किलो पर खुला। फिलहाल यह 2,354 रुपए यानी 1.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,19,100 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रहा था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी रही। कॉमेक्स पर सोना 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,113 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.98 प्रतिशत की तेजी के साथ 59 डॉलर प्रति औंस पर था।
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की 'गोल्ड डिमांड ट्रेंड्स' रिपोर्ट के अनुसार, 2026 की दूसरी तिमाही में सोने की कुल मांग सालाना आधार पर 1,269 टन पर स्थिर रही। पहली छमाही में मांग 2 प्रतिशत बढ़कर अनुमानित 2,522 टन रही, जिसकी कीमत 380 अरब डॉलर थी।
स्रोत: डीडी न्यूज़, प्रसार भारती



