उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग की मुक्केबाजी स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर नरेंद्र बेरवाल को बधाई दी।
उन्होंने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल करने पर गुलवीर सिंह को भी बधाई दी।
सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि गुलवीर सिंह का एक ही राष्ट्रमंडल खेलों में 5000 मीटर और 10000 मीटर दोनों स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बनने का ऐतिहासिक प्रदर्शन इस उपलब्धि को और खास बनाता है।
उन्होंने कहा कि ये शानदार उपलब्धियाँ उनके समर्पण, दृढ़ता और खेल कौशल का प्रमाण हैं। श्री राधाकृष्णन ने उन्हें निरंतर सफलता और देश के लिए और अधिक सम्मान की कामना की।
स्रोत: News On AIR



