मार्केट

बाज़ार डेटा लोड हो रहा है…

विलंबित भाव
लाइव टीवी
देश

जर्मनी में भारतीय टेनिस का जलवा, पुनीत मनोहर बने सुपर कैटेगरी चैंपियन

पुनीत मनोहर ने जर्मनी के ड्यूरेन में 49वें इंटरनेशनल डॉयचे टेनिसमीस्टरशाफ्टन अंडर-14 का डबल्स खिताब जीता।

जर्मनी में भारतीय टेनिस का जलवा, पुनीत मनोहर बने सुपर कैटेगरी चैंपियन
Graphic: Amrit Khabar NewsroomImage rights policy

पुनीत मनोहर ने जर्मनी के ड्यूरेन में आयोजित 49वें ‘इंटरनेशनल डॉयचे टेनिसमीस्टरशाफ्टन अंडर-14’ में डबल्स का खिताब जीता। यह इवेंट ‘टेनिस यूरोप सुपर कैटेगरी’ के पांच प्रतिष्ठित सुपर कैटेगरी इवेंट्स में से एक माना जाता है।

साउथ कोरिया के मिंजियोन चोई के साथ जोड़ी बनाते हुए पुनीत ने वर्ल्ड टेनिस/एटीएफ जीएसपीडीपी (ग्रैंड स्लैम प्लेयर डेवलपमेंट प्रोग्राम) टूरिंग टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस भारत-कोरियाई जोड़ी ने राउंड ऑफ 32 से आगे बढ़ते हुए राउंड ऑफ 16 में थाईलैंड के पुन्नापत निमनुआंकुल और कोरिया के हिम वोंग को 6-3, 6-1 से हराया।

क्वार्टर फाइनल में उन्होंने कोलंबिया के मैथियास लानोस अस्टुडिलो और अर्जेंटीना के मैनुअल पैनियागुआ एलेक्सेनिसेर को 6-4, 6-2 से मात दी। सेमीफाइनल में इटली के यूलिस बारी और रुगेरो कोंडोरेली के खिलाफ 6-4, 6-2 की जीत के साथ उन्होंने फाइनल में जगह बनाई।

ग्रैंड फाइनल में पुनीत और मिंजियोन का मुकाबला मैक्सिको के पैट्रिसियो अल्वारेज शावेज और ब्राजील के विटोर मार्केस मोरेस से था। पहले सेट में 1-0 की बढ़त बनाने के बाद प्रतिद्वंद्वियों को मैच से हटना पड़ा, जिससे भारत-कोरियाई जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया।

पुनीत की इस सफलता ने राउंडग्लास टेनिस एकेडमी की पहचान को मजबूत किया है, जो भारतीय टेनिस प्रतिभाओं के लिए एक प्रमुख केंद्र है।

स्रोत: डीडी न्यूज़, प्रसार भारती

इस समाचार को साझा करें