मार्केट

बाज़ार डेटा लोड हो रहा है…

विलंबित भाव
लाइव टीवी
देश

मीराबाई चानू ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात कर भेंट की साइन्ड जर्सी

मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड जीतने के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात की और टीम की साइन्ड जर्सी भेंट की।

मीराबाई चानू ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात कर भेंट की साइन्ड जर्सी
Graphic: Amrit Khabar NewsroomImage rights policy

भारतीय स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और मुख्य राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग कोच ने केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात की। ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद उन्होंने मंत्री को भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम के सभी खिलाड़ियों द्वारा साइन की गई जर्सी भेंट की।

टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली मीराबाई ने महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने स्नैच में 85 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 105 किग्रा वजन उठाकर दो गेम्स रिकॉर्ड बनाए। इसके साथ ही उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक पूरी की।

केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मुलाकात का वीडियो साझा करते हुए लिखा, “ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार जीत के बाद घर वापसी पर स्वागत है मीराबाई चानू। उन्होंने वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतकर एक बार फिर भारत का मान बढ़ाया है।” रिजिजू ने मीराबाई से कहा, “पेरिस ओलंपिक में मैं थोड़ा दुखी था, लेकिन इस बार आपने दिल खुश कर दिया। मुझे यकीन था कि इस बार तो गोल्ड ही आएगा।”

मीराबाई चानू का कॉमनवेल्थ गेम्स में यह चौथा मेडल रहा। इससे पहले उन्होंने ग्लासगो 2014 में 48 किग्रा वर्ग में सिल्वर, गोल्ड कोस्ट 2018 और बर्मिंघम 2022 में गोल्ड मेडल जीता था। रविवार को ग्लासगो से लौटने पर मीराबाई का जोरदार स्वागत हुआ; सैकड़ों समर्थक इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जमा थे।

नई दिल्ली पहुंचने के बाद मणिपुर की इस स्टार खिलाड़ी ने कहा, “मणिपुर से होने के नाते, मुझे बहुत गर्व है कि मैंने अपने देश के लिए कुछ अच्छा किया है।” मीराबाई के साथ सिल्वर मेडल जीतने वाले लवप्रीत सिंह, ज्ञानेश्वरी यादव और ऋषिकांत शर्मा भी स्वदेश लौटे।

स्रोत: डीडी न्यूज़, प्रसार भारती

इस समाचार को साझा करें