मार्केट

बाज़ार डेटा लोड हो रहा है…

विलंबित भाव
लाइव टीवी
खेल

रामकुमार-विजय सुंदर ने बॉन ओपन युगल खिताब जीता

भारत के रामकुमार रामनाथन और विजय सुंदर प्रशांत ने बॉन ओपन 2026 का युगल खिताब जीता। अनसीडेड भारतीय जोड़ी ने फाइनल में इंग्लैंड के स्कॉट डंकन और स्वीडन के एडम हेनोनेन को 7-6(4), 6-3 से हराया।

रामकुमार-विजय सुंदर ने बॉन ओपन युगल खिताब जीता
Graphic: Amrit Khabar NewsroomImage rights policy

टेनिस में भारत के रामकुमार रामनाथन और विजय सुंदर प्रशांत ने बॉन ओपन 2026 का युगल खिताब जीत लिया। अनसीडेड भारतीय जोड़ी ने रविवार को फाइनल में इंग्लैंड के स्कॉट डंकन और स्वीडन के एडम हेनोनेन को 7-6(4), 6-3 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे 31 मिनट तक चला।

इससे पहले सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी ने इग्नासियो कारो और फेडेरिको अगस्टिन गोमेज़ को 6-2, 6-3 से शिकस्त दी थी।

यह खिताब रामकुमार का इस साल का दूसरा एटीपी चैलेंजर युगल खिताब है। इससे पहले उन्होंने जून में रित्विक बोल्लीपल्ली के साथ टेक्सास स्पाइन एंड जॉइंट चैलेंजर पुरुष चैंपियनशिप जीती थी। 31 वर्षीय रामकुमार ने अपने करियर में अब 13 एटीपी चैलेंजर खिताब जीते हैं।

स्रोत: News On AIR

इस समाचार को साझा करें