केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मीराबाई चानू से मुलाकात की। उन्होंने ग्लासगो में लगातार तीसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी।
श्री सिंधिया ने मीराबाई चानू के दृढ़ संकल्प और लगन की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि देश भर के युवा खिलाड़ियों, विशेषकर पूर्वोत्तर क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।
बैठक के दौरान उच्च प्रदर्शन वाले खेलों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई, जिसमें प्रशिक्षण, पोषण, पुनर्वास और खिलाड़ियों को सहायता शामिल है। मंत्री ने पूर्वोत्तर में खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य ध्यान विश्व स्तरीय कोचिंग, वैज्ञानिक प्रशिक्षण और खेल अवसंरचना उपलब्ध कराने पर है, ताकि क्षेत्र से और अधिक चैंपियन तैयार हो सकें।
स्रोत: News On AIR



